
सोना-चांदी की कीमत में गिरावट:शेयर मार्केट में गिरावट; कारों की सेल्स घटी, 7.9 लाख कारें डीलर्स के स्टॉक में खड़ीं
नई दिल्ली2 घंटे पहले
कल बड़ी खबर सोना चांदी की कीमतों और शेयर मार्केट से जुड़ी रहीं। सोने की कीमतों में सोमवार (7 अक्टूबर) को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 31 रुपए गिरकर 75,933 रुपए पर आ गया। इससे पहले (शुक्रवार, 4 अक्टूबर) इसके दाम 75,964 रुपए प्रति दस ग्राम थे।
वहीं, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 7 अक्टूबर को सेंसेक्स 638 अंक की गिरावट के साथ 81,050 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 218 अंक की गिरावट रही, ये 24,795 के स्तर पर बंद हुआ।
बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट, जिन पर रहेगी नजर…
शेयर बाजर में आज (मंगलवार) गिर सकता है।
गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO ओपन होगा।
बीवाईडी ईमैक्स 7 इलेक्ट्रिक MPV लॉन्च होगी।
पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।