मुख्य समाचारराष्ट्रीय
		
	
	
नागरिकता कानून का देश के कई इलाकों में विरोध, हिंसक प्रदर्शन
 
						दिल्ली । नागरिकता कानून का देश के कई इलाकों में विरोध किया जा रहा है। कुछ जगहों पर प्रदर्शन हिंसक हो गया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में पथराव के दौरान कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए है। कइ्र वाहनों में तोडफोड हुई है। यात्री बस पर पथराव के दौरान कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने हिंसा को रोकने के लिए आसू गैस और हल्का बल का प्रयोग किया। प्रदर्शन के दौरान सीलमपुर, जफरबाद, वेलकम, मौजपुर-बाबपुर, गोकुलपुरी समेत कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। पुलिस ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
 
				 
					

