मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री यादव ने कहा टूरिस्ट स्पॉट डेवलप करेगी सरकार

अनजाने टूरिस्ट स्पॉट को डेवलप करेगी सरकार:CM कल ‘वन्यजीव जनजागरण एवं पर्यटन बढ़ाओ’ अभियान की करेंगे शुरुआत

भोपाल4 घंटे पहले

मध्य प्रदेश सरकार राज्य के नागरिकों और देशवासियों को वन्य जीवों और अनजाने अभयारण्य को जानने-समझने का अवसर प्रदान करने के लिए ‘वन्य जीव जन जागरूकता और पर्यटन बढ़ाओ अभियान’ शुरू करने जा रही है।

इस अभियान के तहत पर्यावरण और वन्य जीव पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य के अन देखे अभयारण्य को लोकप्रिय बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अभियान की शुरुआत 4 जनवरी को मुरैना जिले की घड़ियाल सेंचुरी से करेंगे। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मध्य प्रदेश के कई अभयारण्य और वन्य जीव क्षेत्र ऐसे हैं, जिन्हें और अधिक पहचान दिलाने की आवश्यकता है। यह अभियान न केवल प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों को समझने का मौका देगा, बल्कि इन क्षेत्रों को नए पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित करेगा।

Related Articles

Back to top button