मुख्यमंत्री यादव ने की सोयाबीन kharidi समीक्षा

मुख्यमंत्री ने की सोयाबीन-धान खरीदी की समीक्षा:कहा- बारिश के चलते धान की खरीदी रोकें, तिरपाल से ढंक कर करें सेफ
भोपाल
समत्व भवन में धान खरीदी की समीक्षा करते सीएम मोहन यादव।
मध्य प्रदेश में सोयाबीन की बिक्री करने वाले किसानों का 924 करोड़ 28 लाख रुपए का भुगतान राज्य सरकार अब तक नहीं कर सकी है। किसानों से 5 लाख 89 हजार मीट्रिक टन सोयाबीन खरीद चुकी सरकार ने अब तक 1958.1 करोड़ रुपए का पेमेंट किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में सोयाबीन खरीदी की समीक्षा की। कहा-
QuoteImage
प्रदेश में सोयाबीन फसल की खरीदी जारी रखेगी। सभी सोयाबीन उत्पादक किसानों से खरीदी कर उन्हें जल्द से जल्द भुगतान भी किया जाए। खरीदी के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई या बारदाने की समस्या न आने पाए। खरीदे गए सोयाबीन का उठाव और भंडारण विधिवत तरीके से हो और उपज को ओला-पाला एवं बारिश से बचाया जाए।
QuoteImage
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोयाबीन के अलावा किसानों को दलहन और तिलहन फसलों के उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए किसानों के साथ चर्चा कर योजना बनाई जाएगी। उद्यानिकी फसलों के उत्पादन में अधिक लाभ है। इसलिए किसानों को उद्यानिकी फसलों की ओर प्रवृत्त किया जाए। बैठक में सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने जानकारी दी कि प्रदेश में सोयाबीन उपार्जन 25 अक्टूबर से किया जा रहा है जो 31 दिसम्बर तक चलेगा।
अब तक 1957.1 करोड़ का ही हुआ है भुगतान
26 दिसंबर तक 2 लाख 4 हजार किसान अपना सोयाबीन बेच चुके हैं। इन किसानों से 5 लाख 89 हजार मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदा गया है। सोयाबीन का समर्थन मूल्य 4 हजार 892 रुपए प्रति क्विंटल है। किसानों को 1957.1 करोड़ रुपए का भुगतान अब तक किया जा चुका है। आगामी 31 दिसंबर तक करीब साढ़े 6 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदने का अनुमान है।