मध्य प्रदेशराजनीतिकराज्य

बीजेपी की बूथ समिति में होगी महिलाएं

भोपाल के कोलार में बूथ क्र 223 की अध्यक्ष बनी अर्चना गोस्वामी का संगठन एप पर रजिस्ट्रेशन करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा।
गुरुवार से मध्यप्रदेश में बीजेपी की बूथ समितियों के चुनाव शुरू हो गए हैं। 20 नवंबर तक प्रदेश के 65015 बूथों पर बूथ समितियों का गठन होगा। इन बूथ समितियों में 1 लाख 95 हजार महिलाओं को शामिल किया जाएगा। बूथ के चुनाव भी बीजेपी डिजिटल मोड पर करा रही है। यानि बूथ समिति के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद बूथ अध्यक्ष से लेकर बूथ समिति की जानकारी संगठन एप पर तुरंत दर्ज कराई जा रही है।

अर्चना शर्मा एमपी में पहली बूथ अध्यक्ष बनीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल में हुजूर विधानसभा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार मंडल के दानिश हिल्स क्लब हाउस, वार्ड-80 के बूथ क्रमांक-223 पर बूथ संगठन पर्व की शुरुआत कर खुद पन्ना प्रमुख बने। वीडी शर्मा की मौजूदगी में मध्यप्रदेश में इस बार के संगठन चुनाव में अर्चना गोस्वामी पहली बूथ अध्यक्ष चुनी गईं। अर्चना के साथ 11 पदाधिकारियों और सदस्यों को सहमति से चुना गया।

वीडी शर्मा बने पन्ना प्रमुख
पन्ना प्रमुख बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, मैं आज गर्व महसूस कर रहा हूं कि मुझे मेरे बूथ पर पन्ना प्रमुख की भूमिका मिली है। मैं सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस क्षेत्र को और मजबूती प्रदान करने की कोशिश करूंगा जो हमेशा भाजपा के साथ रहा है। संगठन पर्व के पहले चरण को कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ मनाया। दूसरे चरण में भी यह जोश कायम रहेगा, ऐसा मेरा विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। इसलिए पूरी पारदर्शिता के साथ संगठन चुनाव संपन्न होते हैं।

बीजेपी की बूथ समिति
बीजेपी की बूथ समिति में एक बूथ अध्यक्ष के साथ कुल 12 सदस्य होंगे। इनमें तीन महिलाएं होंगी।

बूथ अध्यक्ष
बूथ मंत्री
सदस्य-1 (BLA-2)
सदस्य-2 (लाभार्थी प्रमुख)
सदस्य- 3 (मन की बात प्रमुख)
सदस्य- 4 (व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख)

Related Articles

Back to top button