सावन के पहले सोमवार पर बने यह पांच शुभ योग….
जबलपुर से स्वाति गोस्वामी बता रही हैं सावन सोमवार का महत्व

स्वाति गोस्वामी….
शिव भक्त जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो सावन का महीना 22 जुलाई यानी आज से लग गया है. इसके साथ ही सावन का पहला सोमवार व्रत भी आज रखा जाएगा. ऐसी मान्यता है कि सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना पूर्ण श्रद्धा से करने पर जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती हैं.
हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। शिव पुराण के अनुसार, सावन मास में भगवान शिव ने माता पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वर दिया था। साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूरे साल शिव पूजा से जो पुण्य फल मिलता है, वह सावन सोमवार में भगवान शिव का जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित करने से प्राप्त होता है। आपको बता दें कि सावन का पहला सोमवार आज यानी 22 जुलाई को है। वहीं आपको बता दें कि आज कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इसलिए इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
सावन के पहले सोमवार पर बने 5 शुभ योग
पंंचांग के अनुसार सावन के पहले सोमवार पर इस बार 5 दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें सोमवार पर प्रीति योग के साथ आयुष्मान योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा और मंगल एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में मौजूद रहने से नवम पंचम योग भी बन रहा है। साथ ही इस दिन कर्मफल दाता शनि देव स्वराशि कुंभ में रहकर शश राजयोग बना रहे हैं। वहीं सर्वाद्ध सिद्ध योग भी सावन के पहले सोमवार को बन रहा है। इस पांच शुभ योग में भगवान आशुतोष की पूजा अर्चना करने से जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी।
आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…
सावन सोमवार 2024 तिथि और मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार सावन माह की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 जुलाई 2024 को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट से हो रही है। साथ ही इसका अंत 22 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर होगी। इसलिए उदया तिथि को आधार मानते हुए 22 जुलाई को सावन महीने की शुरुआत होगी और सावन की समाप्ति 19 अगस्त 2024 को होगी। इस बार सावन में पांच सावन सोमवार का व्रत किया जाएगा, जो बेहद शुभ माने जाते हैं।
सावन सोमवार के दिन शिवजी के इन मंत्रों का करें जाप
ॐ नमः शिवाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।
ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।
सावन का धार्मिक महत्व
सावन के महीने और खासकर सावन के सोमवार पर जो व्यक्ति भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा- अर्चना करता है। उसके जीवन में सुख- समृद्धि की वास रहता है। साथ ही उसके सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। वहीं जो कुंवारी लड़कियां सावन सोमवार का व्रत रखती हैं उन्हें मनचाहा जीवन साथी की प्राप्ति होती है। साथ ही खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए सावन सोमवार का व्रत किया जाता है। सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से ग्रह-नक्षत्रों का शुभ फल प्राप्त होता और सभी दोष दूर होते हैं, क्योंकि भोलेनाथ का ही सभी ग्रहों पर आधिपत्य है।
सावन सोमवार की तिथियां
22 जुलाई 2024- पहला सोमवार
29 जुलाई 2024-दूसरा सोमवार
5 अगस्त 2024- तीसरा सोमवार
12 अगस्त 2024- चौथा सोमवार
19 अगस्त 2024- पांचवा सोमवार