मुख्य समाचारराष्ट्रीय
भाजपा गंदी राजनीति कर रही है: अरविंद केजरीवाल

दिल्ली। शाहीन बाग मामले पर सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीटर अकांउट पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। भाजपा नहीं चाहती की शाहीनबाग के रास्ते खुलें। रास्ते बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। दिल्ली के सीएम का कहना है कि उनकी पूरी परमिशन है, भाजपा के नेताओं को तुरंत शाहीन बाग़ जाकर बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के अन्य नेता लगातार आम आदमी पार्टी को इस मसले पर घेर रहे थे। अब अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इस मसले पर चुप्पी तोड़ी।