प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का तलाक होगा!

— मिडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों के बीच लडाई झगडें की खबरें
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के तलाक की खबरें सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कई मौके पर दोनों के बीच बहस और लडाई हईं है। इस तरह की खबर ओके मैगजीन ने प्रकाशित की है। मैगजीन ने इस खबर को गॉसिप डॉट कॉम के हवाले से छापा है।
प्रकाशित की गई खबर में बताया गया है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र के बीच दस साल का अंतर है, प्रियंका चोपड़ा 36 और निक जोनस 26 साल के है। इसके बाद भी प्रियंका चोपडा कॉलेज गोइंग लडकी की तरह रहती है जबकि निक जोनस बहेद गंभीर है,जोनस का परिवार भी यह उम्मीद कर रहा था कि प्रियंका गंभीर है और वे परिवार और बच्चों की देखभाल जिम्मदारी से करेंगी। इस खबर के अनुसार प्रियंका पार्टी में व्यस्त रहती है। उनका मन परिवार में कम ही लगता है। यही वजह है कि प्रियंका और निक के बीच पटरी बैठ नहीं रही है। यह भी कहा गया कि प्रियंका और निक बहुत जल्दी रिश्ते में आ गए,दोनों एक दुसरे के प्रति अर्कषित हुए और शादी कर ली। अब जब एक दूसरे को समझ रहे तो परेशानी हो रही है।
मैगजीन में प्रकाशित खबरों के अलग हाल ही में प्रियंका और निक परिवार सहित छुट्टी मनाते कमरे में कैद हुए थे। उनकी यह तस्वीरे खूब वायरेल हुई थी । तस्वीरों में देखकर तगता है कि प्रियंका और निक के बीच बहुत गहरा रिश्ता और समझ है। ऐसे में दोनों के तलाक की खबरें आना अफवाह लगती हैं इससे पहले भी गॉसिप डॉट कॉम ने प्रियंका और निक को लेकर कई तरह की अफवाह फैलाई है।
 
				 
					

