मध्य प्रदेशमुख्य समाचारराजनीतिकराष्ट्रीयविश्व

ग्लोबल समिट …एमपी में आएगी इव क्रांति

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया को भारत से बहुत सारी उम्मीदें हैं। वे चाहे सामान्य जन हों, नीतिगत जानकार हों, देश हों या फिर संस्थान हों। पिछले कुछ हफ्तों में जो कमेंट आए हैं वो भारत के हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाले हैं।

विश्व बैंक ने कहा है भारत आने वाले सालों में ऐसे ही दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग इकॉनॉमी बना रहेगा। मोदी ने कहा कि यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पावर की सुपर पावर कहा था। यह भी कहा, जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत नतीजे लाकर दिखाता है।

पीएम मोदी ने एमपी को लेकर कहा कि जहां कभी खराब सड़कों के कारण बसें तक नहीं चल पाती थीं वो एमपी आज देश की ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक है। जनवरी 2025 तक करीब दो लाख ईवी एमपी में रजिस्टर्ड हुए। ये करीब 90 फीसदी ग्रोथ है।

पीएम मोदी ने इससे पहले समिट की शुरुआत करते हुए कहा कि 10वीं-12वीं की परीक्षा के कारण यहां आने में देरी हुई, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। बच्चों की सुविधा को देखते हुए मैंने अपना कार्यक्रम बदला।

Related Articles

Back to top button