मध्य प्रदेशमुख्य समाचार

मध्य प्रदेश में फिर लौटेगी बारिश

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। झारखंड से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बादल छा सकते हैं।
सोमवार को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। उधर, राजस्थान पर प्रति चक्रवात बनने के कारण हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है। वातावरण से नमी कम होने के कारण अब मौसम धीरे-धीरे साफ भी होने लगा है। इससे उमस से कुछ राहत मिलने लगी है।

Related Articles

Back to top button