मध्य प्रदेशमुख्य समाचारराष्ट्रीय

मोदी कैबिनेट में मध्य प्रदेश से 5 मंत्री

शिवराज सिंधिया खटीक को मौका

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में मध्यप्रदेश से तीन सांसदों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इनमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक शामिल हैं।

विदिशा से सांसद और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान केंद्र में पहली बार मंत्री बने हैं। वहीं गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार दूसरी बार मोदी कैबिनेट के सदस्य बने हैं। टीकमगढ़ से सांसद डॉ. वीरेन्द्र कुमार लगातार तीसरी बार केंद्र में मंत्री बने हैं। उन्होंने भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली है।

मध्यप्रदेश से केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाए गए इन तीन चेहरों में शिवराज और सिंधिया ओबीसी वर्ग से आते हैं। जबकि डॉ. वीरेंद्र कुमार एससी वर्ग से हैं। शिवराज छठवीं बार और सिंधिया 5वीं बार सांसद बने हैं। वहीं डॉ. वीरेंद्र कुमार 8वीं बार के सांसद हैं।

बैतूल से सांसद दुर्गादास उईके ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली हैं। वे पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। दुर्गादास उईके बैतूल से दो बार के सांसद हैं। धार से सांसद सावित्री ठाकुर ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। सावित्री ठाकुर धार से लगातार दो बार से सांसद हैं और केंद्र में पहली बार मंत्री बनी हैं।

Related Articles

Back to top button