भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 719, 16 की मौत
 
						दिल्ली। भारत में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 719 तक पहुंच गई है,जबकि 16 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में 126 बताए जा रहे है। इसके अलावा केरल में भी मरीजों की संख्या 100 से अधिक है। 21 दिन के लॉकडाउन का गुरूवार को दूसरा दिन था। कई इलाकों में पुलिस को लोगों को घर में वापस भेजने में काफी मेहनत करना पडी। अभी कुछ लोगों को कोरोना वायरस की गंभीरता समझ नहीं आ रही है।
–सवाधानी ही बचाव…
सवाधानी रखने से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है। लॉकडाउन का पालन करें, घर में ही रहें। घर में रहकर गर्म पानी और अन्य गर्म पेय पर्दाथों का सेवन करें। गर्म पानी में नमक मिलकार गारारे करें। दिन में कई बार ऐसा कर सकते है। जरूार होने पर बाहर जाएं तो साफ मास्क लगाए,भीड के बीच न जाए। समान लेने के बाद घर आकर सबसे पहले कपडे सर्फ में धाकर सुखने डाले। वॉसरूम से साबून से नाहने के बाद ही निकले। इससे पहले घर की किसी भी वास्तु को न छुए। चप्पल,जुते घर के बाहर कुछ दूरी में उतार दें। घर में रहने पर भी कई बार अपने हाथ साबून से धोए। घर को साफ रखें। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें।
 
				 
					


