मुख्य समाचारविश्व
उलटी गिनती शुरू कुछ ही मिनिट बाद चंद्रयान-2 अपने सफर पर निकलेगा

— दोपहर 2:43 बजे अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा चंद्रयान-2
चेन्नई। उलटी गिनती गिनना शुरू कर दीजिए..अब से कुछ ही मिनिट बाद चंद्रयान-2 अपने सफर पर निकलेगा। भारतीय समय अनुसार दोपहर 2.43 बजे चंद्रयान-2 सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से प्रक्षेपित किया जाएगा। चंद्रयान-2 की लगात 978 करोड़ रुपये है और यह 3,84,400 किलोमीटर का सफर तय कर चंद्रमा पर पहुंचेगा।
जानकारी के अनुसार चंद्रयान-2 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरेगा। बताया जा रहा है यहां किसी भी देश का यान नहीं उतरा है। इसरो प्रमुख के. सिवन ने बताया कि वंद्रयान—2 चांद्रमा पर पानी की खोज करेगा और यहां इंसान के रह सकता है या नहीं इसकी संभावना को रिकार्ड करेगा।