मुख्य समाचारराष्ट्रीयविश्व
130 करोड भारतीयों के प्रयास से नया भारत तैयार हो रहा है : पीएम मोदी

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों पेरिस में है। यहां उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां एक समय सीमा में सबसे अधिक बैंक अकांउट खोले गए है। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बडी हेल्थ एश्योरेंस योजना भारत में चलाई जा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि अब से चार साल पहले में जब मैं फ्रांस आया था तो यहां रहने वाले भारतीयों को संबोधित करने का मौका मिला था। उस समय वादा किया था कि आशाओं और आकांक्षाओं के नए सफर पर चलेंगे। अब इस समय मैं कह सकता हुं कि हम सफर के कई पडाव पार कर चुकें है। पीएम मोदी ने कहा कि 130 करोड भारतीयों के प्रयास से नया भारत तैयार हो रहा है।