मनोरंजनमुख्य समाचार
शबाना आज़मी का मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सडक हदसा

मुबंई। शबाना आज़मी मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। उन्हें कांबोली एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार खल्लापुर टोल प्लाजा पर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अभिनेत्री शबाना आज़मी कार क्रामांक एमएच 02 सीजेड 5385 से सफर कर रही थी,तभी रास्ते में एक ट्रक में कार की भिडंत हो गई। जिससे शबाना आज़मी को गंभीर चोट आई है। उन्हें नजीदीक के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों का दल उनका उपचार कर रहा है