मुख्य समाचारराष्ट्रीय
गैंगरेप पीड़िता का शव दिल्ली से उन्नाव पहुंचा

उत्तरप्रदेश। गैंगरेप पीड़िता का शव दिल्ली से उन्नाव पहुंचा गया है। पीड़िता का शव को रविवार को दफनाया जाएगा। शव को दफनाने का फैसला परिवार ने किया है। पीडिता का शरीर आग से बुरी तरह झूलस गया है। इसलिए शव को दफनाया जाएगा। पीडिता का शव उन्नाव पहुंचने के वहां पुलिस की तैात बढा दी है। गौरतलब है कि गैंगरेप पीड़िता ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में शुक्रवार रात 11.40 बजे दम तोड दिया था। पीड़िता के बाद दिल्ली सहित देश कई शहरों में महिलाओं पर होने वाले अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है। शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की। लखनऊ में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा प्रमुख अखलेश यादव ने उप्र विधानसभा के सामने धरना दिया।