विश्व

ठंड में जम गया दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान, पड़ी 18 इंच बर्फ की चादर

दुनिया के कई हिस्सों में भयानक ठंड का प्रकोप जारी है। कई देशों में -50 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे तापमान जा चुका है। हैरानी की बात ये है कि सहारा रेगिस्तान पर भी 18 इंच मोटी बर्फ की चादर बिछ गई है। 4

– दुनियाभर में ठंड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सहारा रेगिस्तान पर 40 सालों में दूसरी बार ऐसी बर्फ का नजारा देखने मिला है। हाल ही में कुछ फोटोग्राफर्स ने नॉर्थ अफ्रीका के इस रेगिस्तान से लगे शहर Ain Sefra के कुछ फोटोज क्लिक किए हैं।

37 साल से नहीं पड़ी बर्फ
– यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछले 37 सालों से यहां बर्फ नहीं पड़ी थी। एक दिन अचानक लाल रेत पर बर्फ गिरते देख लोग हैरान रह गए। उसके बाद से बर्फ गिरने का सिलसिला जारी है। सहारा रेगिस्तान से लगा Ain Sefra कस्बा समुद्र तल से 1000 मीटर की ऊंचाई पर है।

दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान
– सहारा रेगिस्तान को पिछले कई दशकों से दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान माना जाता है। लेकिन यहां ऐसी बर्फ भी जमने लगेगी, किसी ने सोचा नहीं था।

1979 में हुआ था ऐसा
फोटोग्राफर Karim Bouchetata ने आंखों-देखा हाल बताते हुए कहा, रविवार को हमने कुछ बर्फ रेगिस्तान पर गिरते देखी थी। जब हम सोकर उठे तब रेगिस्तान का ज्यादातर हिस्सा करीब 18 इंच मोटी बर्फ की चादर से ढक गया था। यहां रहने वाले लोगों के मुताबिक, 18 फरवरी 1979 को पहली बार यहां ऐसी बर्फ पड़ी थी।

फिर आएगी हरियाली
– साइंटिस्ट्स के मुताबिक सहारा रेगिसतान बेहद सूखी जगह है, लेकिन 15000 सालों में ये फिर से हरा-भरा हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button